Latest Update

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Shiba Inu में पेमेंट लेगी ट्रैवल कंपनी Travala, 20 लाख होटल्स और फ्लाइट्स की है लिस्टिंग

इससे पहले क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज Kraken पर Shiba Inu की लिस्टिंग के लिए इस मीम टोकन के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर अभियान चलाया था। इसके लगभग एक महीने बाद Kraken इस मांग को स्वीकार करते हुए Shiba Inu की एक्सचेंज पर लिस्टिंग की थी

Shiba Inu Invester Lucky

क्रिप्टो एक्सचेंज Binance के इनवेस्टमेंट वाली ब्लॉकचेन-बेस्ड ट्रैवल कंपनी, Travala ने अपनी वेबसाइट पर Shiba Inu में पेमेंट के लिए ऑप्शन जोड़ा है। Travala पर दुनिया भर के लगभग 20 लाख होटल्स और 600 से अधिक एयरलाइंस की फ्लाइट्स के लिए बुकिंग कराई जा सकेगी। इस पर ऑस्ट्रेलिया में क्रिप्टो फॉरवर्ड कंपनी ने Tweet कर के Shiba Inu के समर्थक और इन्वेस्टर को बधाई दी है। इस ट्वीट में Travala की वेबसाइट पर पेमेंट के तरीके के तौर पर SHIBA INU के जुड़ने की जानकारी दी गई है। इसमें पोल के जरिए कुछ दिन पहले शुरू हुई Travala पर टोकन की प्रतिस्पर्धा में SHIBA की जीत पर खुशी जताई गई है। 

Travala पर पहले से 40 बड़ी Cryptocurrency नाम भुगतान के ऑप्शन केलिए मौजूद है। कुछ दिन पहले Travala के लिए टोकन की प्रतिस्पर्धा Shiba Inu और Floki Inu के बीच हुई थी। इसमें लगभग 49 लाख वोट दिए गए थे। इसमें से Shiba Inu को लगभग 34 लाख वोट मिले, जो कुल वोट का लगभग 69 प्रतिशत था। Travala पर एक अन्य मीम कॉइन Dogecoin को पेमेंट ऑप्शंस की लिस्ट में छह महीने पहले जोड़ा गया था। Travala के पास अपना टोकन AVA भी है। यह एक मल्टी-चेन टोकन है जो Binance स्मार्ट चेन और Ethereum ब्लॉकचेन पर बेस्ड है।
यह एक अन्य मामला है जिसमें  Shiba Inu के समर्थकों ने इस मीम टोकन को क्रिप्टो पेमेंट में जोड़ने के लिए जोर लगाया है। इससे पहले क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज Kraken पर Shiba Inu की लिस्टिंग के लिए इस मीम टोकन के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर अभियान चलाया था। इसके लगभग एक महीने बाद Kraken इस मांग को स्वीकार करते हुए Shiba Inu की एक्सचेंज पर लिस्टिंग की थी।

American theater chain AMC Theaters  भी भुगतान विकल्पों की सूची में शीबा इनु को शामिल कर रही है। कंपनी के CEO एडम एरोन ने कहा है कि अगले दो से चार महीनों के अंदर ऑनलाइन भुगतान के लिए SHIBA INU को भी स्वीकार किया जाएगा। AMC Theatres ने बिटकॉइन, इथेरियम और कुछ अन्य क्रिप्टोकरंसीज के जरिए भी पेमेंट लेने की शुरुआत की है। कंपनी के पास अमेरिका के अलावा यूरोप और मिडल ईस्ट में भी मूवी थियेटर मौजूद हैं। यह जल्द ही कई नई स्क्रीन भी शुरू करने जा रही है।

Post a Comment

0 Comments