नई दिल्ली। देश में तेजी से बढ़ते स्मार्टवॉच सेगमेंट में भारतीय कंपनी Syska (सिस्का) ने नई स्मार्टवॉच Bolt SW200 (बोल्ट एसडब्ल्यू 200) लॉन्च कर दी है। इस स्मार्टवॉच को COVID-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसे SpO2 मॉनिटरिंग, हैंड सैनिटाइजेशन रिमाइंडर और हार्ट रेट मॉनिटरिंग के साथ लॉन्च किया गया है। Syska का दावा है कि Bolt SW200 एक बार चार्ज करने पर 10 दिनों तक चलेगी।
बात करें कीमत की तो, Syska Bolt SW200 स्मार्टवॉच को भारतीय बाजार में 5,499 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया है। हालांकि फ्लिपकार्ट से इसे सिर्फ 2,499 रुपए में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टवॉच ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। आइए जानते हैं इसकी स्पेसिफिकेशन के बारे में...
Syska Bolt SW200: स्पेसिफिकेशन
सिस्का की इस स्मार्टवॉच में 1.28-इंच की IPS LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है, जो कि 240x240 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देती है। इस स्मार्टवॉच को Android और iOS स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके लिए इसमें ब्लूटूथ v5 दिया गया है। इस वॉच को IP68 का सर्टिफिकेशन मिला है, यह 1.5 मीटर तक पानी में काम कर सकती है।
स्मार्टवॉच में हार्ट रेट मॉनिटर, मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकर और SpO2 सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें सैनिटाइजेशन रिमाइंडर (नियमित अंतराल पर अपने हाथों को साफ करने और किसी अज्ञात सतह को छूने पर सचेत करता है।), कैमरा कंट्रोल और कॉल-मैसेज नोटिफिकेशन, म्यूजिक प्ले/पॉज जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
इस स्मार्टवॉच में 100 वॉच फेस समेत टेंपरेचर और वेदर अपडेट की सुविधा दी गई है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टवॉच में Li-Ion (लीथियम ऑयन बैटरी) दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसे एक बार चार्ज करने पर 10 दिनों तक चलने में सक्षम है।
0 Comments