Latest Update

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में 80 हजार नए केस, 1.32 लाख मरीज ठीक हुए, 3300 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर का असर कम हो गया। नए केस में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। रिकवरी रेट बढ़ रहा है। एक्टिव केस घट रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 80 हजार 505 नए केस सामने आए हैं। वहीं, 1 लाख 32 हजार 534 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। इस दौरान 3 हजार 300 लोगों की मौत हुई है। 

देश में अब तक 2 करोड़ 94 लाख 39 हजार 76 लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। 2 करोड़ 80 लाख 35 हजार 974 डिस्चार्ज हुए हैं। 3 लाख 70 हजार 407 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 10 लाख 21 हजार 170 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

भारत में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 80,505
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.32 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,300
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.94 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.80 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.70 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 10.21 लाख
     

देश के इन राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदी
हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

देश के इन राज्यों में लॉकडाउन में राहत 
बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।


.
coronavirus latest updates in India new cases of coronavirus in India in last 24 hours

Post a Comment

0 Comments