Latest Update

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

लगातार दो क्वार्टर में कॉन्ट्रेक्शन के बाद अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जीडीपी 0.4 प्रतिशत बढ़ी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लगातार दो क्वार्टर में कॉन्ट्रेक्शन के बाद अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (Q3) में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 0.4 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में जीडीपी में 8 फीसदी की गिरावट आने का अनुमान है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने शुक्रवार को ये आंकड़े जारी किए हैं। जीडीपी के तीसरी तिमाही के आंकड़ों से पता चलता है कि अर्थव्यवस्था रिकवरी के रास्ते पर है। कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के चलते पिछली दो तिमाहियों में जीडीपी ग्रोथ में भारी गिरावट आई थी। पहली तिमाही में यह गिरावट 23.9 फीसदी और दूसरी तिमाही में 7.5 फीसदी रही थी।

पिछले क्वार्टरों में GDP ग्रोथ
Q2FY21: (-)7.5%
Q1FY21: (-)23-9%
Q4FY20: 3.1%
Q2FY20: 4.5%
Q3FY20: 4.7%
Q1FY20: 5%

.
India’s GDP grows 0.4% in Q3, returns to growth after two consecutive quarters of decline

Post a Comment

0 Comments